भाजपा नेताओं ने जेठमलानी को ‘दिग्गज वकील’ करार दिया, निधन पर जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेताओं ने जेठमलानी को ‘दिग्गज वकील’ करार दिया, निधन पर जताया शोक

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह न केवल प्रतिष्ठित वकील थे

भाजपा नेताओं ने प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम जेठमलानी को ‘दिग्गज अधिवक्ता’ और बेहतरीन इंसान करार देते हुए उनके निधन पर शोक जताया और इसे समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह न केवल प्रतिष्ठित वकील थे बल्कि एक महान इनसान भी थे जो जीवंतता से भरपूर थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिग्गज अधिवक्ता बताया। 
नड्डा ने कहा, “प्रतिष्ठित वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन की खबर से दुख हुआ। वह दिग्गज अधिवक्ता और वकीलों के प्रेरणास्रोत थे। उनके लंबे अनुभव और ज्ञान की कमी खलेगी। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।”
1567933137 jethmalani
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें फौजदारी मामलों का उत्कृष्ट वकील और बेबाक राजनीतिज्ञ बताया। भाजपा सहयोगी और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पूर्व कानून मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए उनकी संविधान और कानून पर पकड़ की प्रशंसा की। 
बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी का रविवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वह भाजपा के टिकट पर संसद के दोनों सदनों के लिए कई बार निर्वाचित हुए, लेकिन बेबाक राय और स्वतंत्र कार्यशैली की वजह से पार्टी से उनके संबंध उथल-पुथल भरे रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।