प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा नेतृत्व ने दी कड़ी नसीहत

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के नये संगठन महासचिव बी एल संतोष ने साध्वी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने भोपाल से निर्वाचित पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को तलब कर उन्हें कड़ी नसीहत दी कि उनके बेबाक बोल पार्टी की छवि के अनुकूल नहीं है और सार्वजनिक रूप से बोलते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। 
भोपाल में रविवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादास्पद बयान के बाद भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के नये संगठन महासचिव बी एल संतोष ने साध्वी को तलब किया था। साध्वी दोपहर में भाजपा के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित केन्द्रीय कार्यालय पहुंचीं और बंद कमरे में दोनों नेताओं से मिलीं। 
सूत्रों के अनुसार पार्टी के नेतृत्व ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से उनके बयानों के बारे में सफाई मांगी और उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि उनके बेबाक बयान पार्टी की छवि के अनुकूल नहीं हैं। उन्हें इस बारे में जिम्मेदारी से सावधानी पूर्वक अपनी बात रखनी चाहिए।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार साध्वी ने कल भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वो काम हम इमानदारी से कर रहे हैं। 
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की इससे पहले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर भी आलोचना हुई थी। इस बयान के लिए पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब मिलने के बाद अभी तक पार्टी की तरफ से उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।