‘‘संस्थागत आपातकाल’’ लगाने का प्रयास कर रही है भाजपा : येचुरी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘‘संस्थागत आपातकाल’’ लगाने का प्रयास कर रही है भाजपा : येचुरी 

NULL

चेन्नई : माकपा नेता सीताराम येचुरी ने आज आरोप लगाया कि भाजपा आधिकारिक रूप से घोषणा किये बिना ही वर्ष 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह देश में ‘‘ संस्थागत आपातकाल ’’ लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ समानता का संवैधानिक अधिकार पूरी तरह से कमतर किया जा रहा है और बल्कि इससे इंकार किया जा रहा है , विशेष रूप से मुस्लिमों और दलितों को। ’’ येचुरी ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर ‘‘ प्रश्न चिन्ह ’’ लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद पर ‘‘ सीधे हमला ’’ हो रहा है क्योंकि उसके सत्रों को छोटा किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया , ‘‘ इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौरान प्रतिबद्ध न्यायपालिका बनाने की कोशिश करके किया … भाजपा आधिकारिक घोषणा के बिना संस्थागत आपातकाल लागू करने का प्रयास कर रही है। ’’ उन्होंने यह प्रतिक्रिया केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के उस फेसबुक पोस्ट के बीच दी जिसमें आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के दौरान वामदलों के निष्क्रिय होने का आरोप लगाया गया था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।