भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए है वह पूरे भी किए गए हैं - राजनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए है वह पूरे भी किए गए हैं – राजनाथ

रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने

बोकारो (झारखंड) : रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए है वह पूरे भी किए गए हैं और इस बार झारखंड में पुन: पार्टी की सरकार बनते ही गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवनयापन कर रहे परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। 
श्री सिंह ने यहां चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज तक जो भी वादे किए है वह पूरे भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं वादों के तहत इस बार झारखंड में पुन: पार्टी की सरकार बनते ही गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) गुजर-बसर कर रहे परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। 
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में जो भी लिखा है वो सब एक-एक कर के पूरा कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दो कमरे का मकान बना कर दे रही रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, किसानों को उन्नत खेती के लिए पैसे, रसोई गैस का कनेक्शन, बिजली, शुद्ध पानी भी उपलब्ध करा रही है।
श्री सिंह ने कहा कि केंद, की भाजपा सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चल रही है। भाजपा हर समुदाय के लोगों को ध्यान में रख कर विकास योजना तैयार कर रही है। सरकार का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार के संकल्प पत्र में सरकार ने फैसला लिया है कि गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार के एक युवा को नौकरी देगी और इस बार भी सरकार अपने वादे को पूरा करेगी। 
भाजपा नेता ने कहा कि चंदनक्यारी सहित पूरे राज्य का विकास भाजपा की बहुमत वाली सरकार ने किया है। यह सरकार गरीबों के हित में योजनाएं बनाती है। राज्य सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय मे झारखंड में बीपीएल परिवारों की संख्या घटाई जाए। इसके लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। 
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद ही अखंड भारत के सपने को पूरा किया और अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत है। उन्होंने कहा कि आज का भारत नया भारत है इसलिए अब वो अपने दुश्मन देश को उसकी ही धरती पर जवाब दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।