भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है :नित्यानंद राय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है :नित्यानंद राय

NULL

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी के ३८वां स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यभर में बूथस्तर तक मौजूद संगठन के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

श्री नित्यानंद राय ने कहा है कि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत पर आधारित गरीबों का कल्याण करने वाली पार्टी है तो वहीँ हमारे पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में अपनी शहादत दी जो कि हमारी महान विरासत का एक अमिट हिस्सा है।

जनसंघ के दौर से लेकर अबतक इस पार्टी को हजारों- लाखों लोगों ने अपने खून- पसीने से सींचा है और घर- परिवार छोड़कर संगठन के काम में अपना समस्त जीवन खपा दिया लिहाज़ा भाजपा एक त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष की पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।

भाजपा संगठन के इस लम्बे सफ़र के बाद आज की तारीख में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के साहसिक नेतृत्व में जहाँ भारत दुनिया भर में शोहरत बटोर रहा है वहीँ भाजपा दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के तौर पर स्थापित हो गया है। यही नहीं देश के कुल २२ राज्यों में भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा के सहयोग वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री नित्यानंद राय ने बिहार भर में बूथस्तर तक फैले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करने और जनता के सुख- दुःख में भागीदार बनने की अपील की।

श्री राय ने कहा की केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में भारत के भ्रष्टाचार मुक्त चहुँमुखी विकास के लिए जितने भी लोककल्याणकारी काम किये है वो राष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। केंद्र की तमाम योजनायें गरीबों, युवाओं, महिलाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए बनाई गयी हैं जिसका असर है कि देश प्रगति, समृद्धि, विकास के रास्ते पर अग्रसर है।

सार्क से लेकर ब्रिक्स और यूनाइटेड नेशन तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि बनी है और साख में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। श्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार है और बिहार में २०१४ के पूर्व प्रदर्शन से भी बेहतर परिणाम २०१९ में दुहराते हुए श्री नरेन्द्र मोदी जी को एक बार फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेती है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की ३८वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बाकीपुर विधानसभा स्थित जक्कानपुर मंडल डीवीसी चौक और न्यू यारपुर शक्ति केंद्र पर भाजपा का झंडा फहराया कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों में भाजपा के पति उत्साह वी दिखा।

इस अवसर पर जक्कानपुर मंडल अध्याय श्रीवास्तव, बुद्धिजीवी मंच से प्रह्लाद कुशवाहा, मनोज साहू, पिंटू कुमार, अमित कुमार, सुरेश राय, मंतोष गांगुली, विजय सिंह, विशाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार और मीडिया सुजीत कुमार एवं मथानिया जनता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।