गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर : सर्वे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर : सर्वे

NULL

गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के ऑपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। आपको बता दे कि इस बार गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। सर्वे में दोनों पार्टियों को 43-43 फीसदी वोट शेयर मिलता दिखाया गया है। अगर ये सर्वे सटीक साबित होता है तो बीजेपी पर 22 साल बाद सत्ता खोने का खतरा मंडरा रहा है।

ओपिनियन पोल के अनुसार गुजरात विधानभा चुनावों में भाजपा को 90-95 सीट और कांग्रेस को 85-90 सीट मिल सकती है। दोनों पार्टियों को 43-43 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। सर्वे के अनुसार जीएसटी दरों में लगातार बदलाव से गुजरात का व्यापारी वर्ग खुश नहीं है। सर्वे के अनुसार 40 फीसदी व्यापारी बीजेपी और 43 फीसदी व्यापारी कांग्रेस के साथ जा सकते हैं। पिछले सर्वे के मुकाबले बीजेपी को वोट करने वाले व्यापारियों की संख्या में तीन फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि कांग्रेस को इस मामले में चार फीसदी का फायदा होता दिख रहा है।

ओपनियन पोल के अनुसार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की लोकप्रियता में भी पिछले दिनों कमी दर्ज की गई है। अगस्त में हार्दिक की लोकप्रियता 61% थी जबकि अक्टूबर में 64% और नवंबर में यह घटकर 58% रह गई है। यह ओपिनियन पोल 23 से 30 नवंबर के बीच 50 विधानसभा क्षेत्रों के 200 बूथों पर जाकर 3655 लोगों की राय के आधार पर बनाया गया है।

इसके पूर्व राज्य में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपने व्यापक प्रचार – प्रसार में लगी हुई हैं। हालांकि जातिगत और चुनावी समीकरणों की बात की जाए तो, कांग्रेस का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। कांग्रेस ने ओबीसी नेता राकेश ठाकोर को अपनी ओर किया है तो, दूसरी ओर कांग्रेस को पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेताओं का साथ मिला है। कांग्रेस विकास पागल हो गया है, का नारा लेकर मैदान में है तो, भारतीय जनता पार्टी केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास के मायनों में पिछड़ने का आरोप लगा रही है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।