BJP सांसद भोला ने कन्हैया को राष्ट्रभक्त बताया, विरोध में जमकर हुआ हंगामा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP सांसद भोला ने कन्हैया को राष्ट्रभक्त बताया, विरोध में जमकर हुआ हंगामा

NULL

भाजपा सांसद भोला सिंह ने एक बार फिर अपनी पार्टी से अलग सुर अलापा है भोला सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से कर दी, जिसके खिलाफ वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

आपको बता दे कि भाजपा सांसद भोला सिंह ने शुक्रवार को बिहार के बेगुसराय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रनेता और JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज के समय का भगत सिंह बताया। बेगूसराय के सांसद भोला सिंह के इस बयान के बाद कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ, नेताओं में बयानबाजी हुई तो भोला सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगे। मामला इतना बढ़ा कि भोला सिंह को अपना संबोधन बीच में ही छोड़कर कार्यक्रम से जाना पड़ा। आपको बता दें कि कन्हैया कुमार भी मूल रूप से बेगुसराय के ही रहने वाले हैं।

बता दे कि भाजपा के सांसद भोला सिंह ने खुलेआम दो बार कहा कि कन्हैया कहीं से देशद्रोही नहीं हैं, जैसा कि उनकी पार्टी (भाजपा) के नेता कहते रहे हैं। भोला सिंह ने अपने ही पार्टी के नेताओं और केंद्र सरकार को चुनौती भी दे डाली कि कन्हैया अगर देशद्रोही हैं, तब उन पर वो कार्रवाई क्यों नहीं करते। आखिर वह बाहर कैसे हैं, उन्हें तो जेल में होना चाहिए। भोला सिंह इस मुद्दे पर अपने ही पार्टी के नेताओं का विरोध झेल रहे हैं। लेकिन इनका साफ तौर पर एक ही तर्क है कि जब दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई तक ने कन्हैया के मामले में उनके खिलाफ जांच और चार्जशीट में देशद्रोह की धारा नहीं लगाई, तब उन्हें देशद्रोही कैसे कहा जा सकता है।

वहीं पार्टी के विधान पार्षद रजनीश कुमार जो बेगूसराय शहर से आते हैं और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं, वो कन्हैया को देशद्रोही मानते हैं. अपने इस आरोप के समर्थन में उनका कहना हैं कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कन्हैया को देशद्रोही मानते हैं, तब इस मुद्दे पर बहस की गुंजाइश ही नहीं है. रजनीश, भोला सिंह के विरोधी गुट के हैं. उन्हें मालूम हैं कि अगले चुनाव में उम्र का हवाला देकर पार्टी शायद भोला सिंह को टिकट न दे, इसलिए वो उसमें अपने लिए एक मौका देख रहे हैं।

वामपंथी दलों ने कन्हैया को अभी से बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ये सीट परम्परागत वामपंथी दलों का गढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।