विशेष राज्य के दर्जे के लिए आवश्यक सभी शर्तों को बिहार पूरा करता है : पप्पू यादव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विशेष राज्य के दर्जे के लिए आवश्यक सभी शर्तों को बिहार पूरा करता है : पप्पू यादव

उत्तर बिहार के अधिकतर इलाके बाढग़्रस्त रहे हैं। हर साल लाखों लोग बाढ़ के कारण पलायित होते हैं

पटना : जन अधिकार पार्टी लो ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत समारोह पूर्वक बोरिंग चौराहे पर की। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। इस दौरान जमा किये गये हस्ताक्षर को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और नीति आयोग को भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के लिए आवश्यक सभी शर्तों को बिहार पूरा करता है। बिहार प्राकृतिक आपदा बाढ़ और सूखाड़ ग्रस्त राज्य है। उत्तर बिहार के अधिकतर इलाके बाढग़्रस्त रहे हैं। हर साल लाखों लोग बाढ़ के कारण पलायित होते हैं जबकि दक्षिण बिहार में अधिकतर हिस्?से सुखाडग़्रस्त रहे हैं।

सासंद श्री यादव ने कहा कि बिहार की 11 करोड़ आबादी गरीबी अशिक्षा और भूखमरी की शिकार है। लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और महिलाओं के सम्मान के लिए आगामी 7 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार की सुरक्षा और सम्मान के लिए बंद का समर्थन करने की अपील आम लोगों से की।

श्री यादव ने कहा कि जो लोग बिहार के बंटवारे के लिए जिम्मेवार हैंए वही लोग अब विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। जबकि हमने उसी समय सांसद के रूप में लोकसभा में बिहार के बंटवारे के विधेयक का विरोध किया था और बंटवारे की स्थिति में विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कहते हैं कि केंद्र सरकार बिहार को काफी सहयोग कर रही है और अर्थिक मदद भी कर रही हैए जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कहते हैं कि बिहार सरकार द्वारा जमीन नहीं उपलब्ध कराने के कारण योजनाएं अधर में लटक जा रही हैं। सांसद श्री यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी लो. ही बिहार के हितों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमदए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बुलगानिन, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह व राजेश रंजन पप्प,एजाज अहमद, मंजय कुमार राय, राघवेंद्र कुशवाहा, डीएन झा, अकबर अली परवेज, सूर्य नारायणी सहनी, जयप्रकाश यादव, नवल किशोर यादव, विकास बॉक्सर, आजाद चांद,आलोक कुमार, निरंजन कुमार यादव, परेश लाल यादव, दामोदर यादव, रामेश राम, मनीष यादव, सन्नी यादव, आलोक, प्रकाश, मोनू, पिंटू, जावेद खान, पुरुषोत्तम आदि मौजूद थे।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े  पंजाब केसरी अख़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।