लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ी टूट, BJP में शामिल हुए रोहन गुप्ता और जहांजेब सिरवाल
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ी टूट, रोहन गुप्ता और जहांजेब सिरवाल BJP में हुए शामिल

Delhi: कांग्रेस के लिए अपने नेताओं और खासकर काबिल प्रवक्ताओं को पार्टी में संभाल कर रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। हाल के समय में कांग्रेस पार्टी में कई गौरव वल्ल्लभ सरीखे चेहरे BJP में शामिल हुए जो कांग्रेस पार्टी के आवाज थे। बता दें, अब इसी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रोहन गुप्ता और जहांजेब सिरवाल भी शामिल हो चुके हैं।

Highlights:

  •  कांग्रेस में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका 
  • कांग्रेस पार्टी नेता व प्रवक्ता रोहन गुप्ता और जहांजेब सिरवाल हुए भाजपा में शामिल
  • इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ भी हुए थे बीजेपी में शामिल

 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात और जम्मू-कश्मीर में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस आईटी सेल के पूर्व प्रमुख और हाल ही में कांग्रेस का लोकसभा टिकट लौटाने वाले रोहन गुप्ता और पार्टी के जम्मू-कश्मीर के नेता जहांजेब सिरवाल ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा क्षमता का करेगी सदुपयोग – विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महसचिव

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस में रहने के दौरान विभिन्न पदों पर रहकर रोहन गुप्ता द्वारा निभाई गई भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा उनकी क्षमता का सदुपयोग करेगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जहांजेब सिरवाल के आने से पार्टी जम्मू-कश्मीर में मजबूत होगी और परमपाल कौर के अपने पति के साथ आने से भाजपा को पंजाब में बड़ी ताकत मिलेगी।

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे – रोहन गुप्ता

भाजपा में शामिल होने के बाद रोहन गुप्ता ने खासकर कांग्रेस के एक नेता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में वह भाजपा में शामिल होकर अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। वह बिना किसी अपेक्षा के भाजपा में शामिल हो रहे हैं और जो भी भूमिका उन्हें दी जाएगी, उसे ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि 40 साल उनके पिता ने और 15 साल उन्होंने कांग्रेस में सेवा की, लेकिन कई बार लालच नहीं आत्मसम्मान के कारण भी नई शुरुआत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लेफ्ट विचारधारा के प्रभाव में सनातन और राष्ट्रवाद के खिलाफ चली गई है। कांग्रेस में हर मुद्दे पर विरोधाभास दिखता है और जिन नेता के नाम में राम लगा है, जो कभी कोई चुनाव नहीं लड़े, वो ही आज कांग्रेस का एजेंडा तय कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने मुकुट को सही सिर पर पहनाया – जहांजेब सिरवाल

कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर के युवा नेता जहांजेब सिरवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर को देश का मुकुट कहा जाता है। लेकिन, 70 वर्षों तक देश के इस मुकुट को सिर पर बिठाने की बजाय हवा में लटकाने का काम किया गया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस मुकुट को सही सिर पर बिठाने का काम किया।

Jahanzaib Siriwal

 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां कोई भी कार्यकर्ता यह सोच सकता है कि पार्टी आने वाले कल में उन्हें कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।