कांग्रेस के बड़े नेताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- जीत के जज़्बे के साथ खेला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- जीत के जज़्बे के साथ खेला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई दी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बड़ी मुश्किल समय में देश के लिए आस्ट्रेलिया से अच्छी खबर आई है कि भारत ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने इस जीत पर बधाई दी है।’’ 
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय भारतीय क्रिकेट टीम, आपने बहुत बढ़िया खेला। आपने दृढ़ता के साथ खेला। आपने जीत के जज़्बे के साथ खेला। इस शानदार जीत के लिए बधाई।जय हिन्द।’’ उल्लेखनीय है कि भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने नाम बरकरार रखी। 
1611058302 priyanka
चौथे और अखिरी टेस्ट मैच में भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था जो उसने सात विकेट खोकर हासिल किया। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 91, ऋषभ पंत ने नाबाद 89 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाये। आस्ट्रेलिया की गाबा मैदान पर पिछले 32 वर्षों में यह पहली हार है जबकि भारत ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।