MP News: विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, भंग की प्रदेश कार्यकारिणी
Girl in a jacket

MP में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला, भंग की प्रदेश कार्यकारिणी

MP News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति को भंग करने का फैसला किया है। राज्य के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति को भंग करने का फैसला किया है। जिला प्रभारी और संयुक्त प्रभारी अगले निर्देश तक काम करना जारी रखेंगे।

ये नेता बैठक में हुए शामिल

बैठक में नवनियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह कदम हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की पराजय की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है, जबकि 230 सदस्यीय सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 66 रह गई है। पार्टी की हार के मद्देनजर AICC ने हाल ही में कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।