कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने सभी अकाउंट किया फ्रीज
Girl in a jacket

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, इनकम टैक्स ने सभी अकाउंट किया फ्रीज

congress

Congress: आयकर विभाग ने कांग्रेस के चार बैंक खातों को सीज कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को कांग्रेस नेता और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। माकन ने आगे कहा कि फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली बिल भरने के साथ ही अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। सब कुछ प्रभावित हो रहा है। न सिर्फ न्याय यात्रा, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं, आयकर विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी के आदेश दिए हैं। दरअसल, IT ट्रिब्यूनल ने बुधवार तक खातों से फ्रीज हटा दिया है।

Highlights:

  • कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका
  • इनकम टैक्स ने सभी अकाउंट किया फ्रीज
  • आयकर विभाग ने 4 बैंक अकाउंट को किया फ्रीज

‘सुबह सुबह बहुत ही चिंताजनक और निराशाजनक खबर मिली’

अजय माकन ने आगे कहा कि सुबह सुबह एक बहुत ही चिंताजनक और निराशाजनक खबर मिली। आपको जानकर बहुत ही हैरानी और दुख होगा कि हिंदुस्तान के अंदर पूरी तरह से लोकतंत्र खत्म हो गया है। तालाबंदी कर दिया गया है। दरअसल, हमलोगों को दो दिन पहले यह जानकारी मिली थी कि जो चेक हमलोग जारी कर रहे हैं, उसे बैंक से क्लीरेंस नहीं मिल रही है। इसके बाद हमलोगों ने जांच किया तो पता चला कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।

आयकर विभाग ने 4 बैंक अकाउंट को किया फ्रीज

बता दें कि आयकर विभाग ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से जुड़े चार बैंक अकाउंट को फ्रीज किया है। दरअसल, दो दिन पहलपे कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज होनो की जानकारी मिली थी। गुरुवार को शाम को यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट फ्रीज हुआ है। इसके साथ ही दोनों के फ्रीज अकाउंट से आयकर विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी मांगी। वहीं, यह कांग्रेस को रकम पैनल्टी के तौर पर आयकर विभाग को देनी होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।