हिन्दू धर्म को बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश के खिलाफ लड़ाई है भोपाल चुनाव : साध्वी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिन्दू धर्म को बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश के खिलाफ लड़ाई है भोपाल चुनाव : साध्वी

भाजपा ने गुरुवार को कहा कि उसके लिए भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव हिन्दू धर्म को आतंकवाद के

भाजपा ने गुरुवार को कहा कि उसके लिए भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव हिन्दू धर्म को आतंकवाद के साथ जोड़कर उसे बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश के खिलाफ लड़ाई है। पार्टी ने मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी प्रवक्ता जी. वी.एल. नरसिम्हा राव ने दावा किया कि साजिश का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने दावा किया कि ठाकुर को कुछ मामलों में आरोप मुक्त कर दिया गया है।

उन्होंने हिन्दुत्व कार्यकर्ता स्वामी असीमानंद की गिरफ्तारी और हाल ही में उन्हें बरी किए जाने की घटना को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

मोदी ने एच डी कुमारस्वामी सरकार की खिल्ली उड़ाई, कहा केंद्र में मजबूत सरकार चुनें

ठाकुर को मकोका मामले से आरोपमुक्त कर दिया गया है लेकिन उनके खिलाफ अभी भी कई गंभीर आरोप हैं। असीमानंद को हाल ही में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट मामले में अदालत ने बरी किया है।

राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम हिन्दू धर्म को आतंकवाद से जोड़कर उसे बदनाम करने की कांग्रेस की साजिश के खिलाफ भोपाल की लड़ाई लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह इस साजिश का चेहरा थे।’’

ठाकुर को निर्दोष करार देते हुए राव ने कहा कि उन्हें प्रताड़ित किय गया। उन्होंने सवाल किया कि ठाकुर की उम्मीदवारी से विपक्ष को क्या दिक्कत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।