बसपा की भागीदारी से भारत बंद रहा सफल, कांग्रेस और सपा की दिखी जातिवादी सोच : मायावती
Girl in a jacket

बसपा की भागीदारी से भारत बंद रहा सफल, कांग्रेस और सपा की दिखी जातिवादी सोच : मायावती

भारत बंद :  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि बसपा की भागीदारी से भारत बंद अभियान सफल रहा। लेकिन सपा और कांग्रेस इसके प्रति उदासीन रही। इनकी जातिवादी सोच प्रमाणित हो गई। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया माध्यम एक्स पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी आरक्षण के वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के निर्णय से उत्पन्न रोष को लेकर कल हुए भारत बंद में बीएसपी की प्रभावी भागीदारी एवं एकजुटता की अपील से इसके सफल होने के लिए सभी को बधाई, किन्तु कांग्रेस-सपा आदि के इसके प्रति उदासीन रवैये से उनकी जातिवादी सोच प्रमाणित हो गई।

Highlight : 

  • भारत बंद अभियान को लेकर बसपा अध्यक्ष मायावती का बयान 
  • सपा और कांग्रेस पर भारत बंद को लेकर साधा निशाना
  • मायावती ने कहा बसपा की भागीदारी से भारत बंद अभियान सफल रहा

भारत बंद को लेकर बसपा ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने आगे लिखा कि कल भारत बंद के दौरान पटना-बिहार में निर्दोष लोगों पर पुलिस की हुई लाठीचार्ज, बर्बरता अति-दुखद व निंदनीय है। सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। साथ ही, केन्द्र सरकार ‘भारत बंद’ के आयोजन के मद्देनजर आरक्षण के मुद्दे की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेकर इसका शीघ्र उचित समाधान भी करे।

Mayawati Says Central Government Is Responsible For Bharat Band. - Amar Ujala Hindi News Live - भारत बंद पर मायावती:दलितों से जुड़े मामलों में आगे भी होता रहेगा जबर्दस्त संघर्ष

बसपा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

मायावती ने कहा कि देश में एससी एसटी वर्गों को आरक्षण के उनके हक को निष्प्रभावी बनाकर अंततः उसे खत्म करने की सपा, कांग्रेस व भाजपा आदि के षड्यंत्रों से ये लोग कितने अधिक आक्रोशित हैं, यह कल के भारत बंद से साबित है। आगे भी उन्हें यह लड़ाई खुद ही अपने बल पर लड़नी होगी, तभी सही सफलता मिलेगी।

भारत बंद को लेकर यूपी में अलर्ट, भीम आर्मी प्रमुख ने किया ऐलान - alert in up regarding bharat bandh bhim army chief announced-mobile

कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का किया था ऐलान

गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को सब कैटेगरी बनाने के फैसले के विरुद्ध कई संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया था। जिसका बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी समर्थन किया। बसपा के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Bharat Bandh on 27 September 2021, Bharat Band 2021 Tomorrow Date Timings News in Hindi: What is Open, What is Closed | Times Now Navbharat Hindi News

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।