कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR पर रोक
Girl in a jacket

कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR पर रोक

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश को गोली मारने की विवादित टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ एफआइआर पर रोक लगा दी। गत एक फरवरी को बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद ने दक्षिण भारत को अलग राष्ट्र बनाए जाने की बात कही थी। इस पर भाजपा नेता ने उन्हें गोली मारने के लिए कानून बनाए जाने की वकालत की थी।

Highlights 

  • कर्नाटक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR पर रोक 
  • गोली मारने की विवादित टिप्पणी 
  • भारत को अलग राष्ट्र बनाए जाने की बात 

 

जस्टिस कृष्णा एस. दीक्षित की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश देते हुए आपत्तिजनक बयान देने के लिए नेताओं की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अच्छी भाषा का प्रयोग क्यों नहीं करते हैं। वे बयान देते समय अच्छी संस्कृति क्यों नहीं दर्शाते हैं? पीठ ने कहा कि कर्नाटक राज्य में विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के रहने के कारण नेताओं को सावधानी बरतनी चाहिए।

भाजपा के एक कार्यक्रम में ईश्वरप्पा  का बयान

उन्हें पता होना चाहिए कि स्कूल के बच्चे उन्हें देख रहे होंगे। विगत दिनों भाजपा के एक कार्यक्रम में ईश्वरप्पा ने कहा था कि कांग्रेस सांसद डीके सुरेश और विधायक विनय कुलकर्णी देशद्रोही हैं और मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करूंगा कि देश को बांटने की बात करने वाले लोगों को गोली मारने के लिए कानून बनाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।