औरंगाबाद हिंसा: बीजेपी नेता अनिल सिंह ने किया सरेंडर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

औरंगाबाद हिंसा: बीजेपी नेता अनिल सिंह ने किया सरेंडर

NULL

बिहार के औरंगाबाद जिले में पिछले दिनों हुए हिंसा के मामले में आरोपित बीजेपी नेता अनिल सिंह ने आज यहां सरेंडर कर दिया। बीजेपी नेता ने आज सुबह औरंगाबाद न्यायालय में आकर सरेंडर किया है। अनिल सिंह पर औरंगाबाद हिंसा के अलावा पुलिस हिरासत से फरार होने का भी आरोप है। इससे पूर्व औरंगाबाद पुलिस ने अनिल सिंह के आवास पर रविवार को इश्तिहार चिपका कर उन्हें शीघ, सरेंडर करने की चेतावनी दी थी।

Bihar-Violence

औरंगाबाद शहर की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उल्लेखनीय है कि रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा के मामले में पुलिस अब तक सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में नामजद किए गए 148 लोगों में से अनिल सिंह प्रमुख आरोपियों में से एक है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।