केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में Atishi And Saurabh Bhardwaj, Who Were Protesting Against Kejriwal's Arrest, Are In Custody
Girl in a jacket

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे APP नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को पुलिस हिरासत में लिया गया है सौरभ भारद्वाज को ITO से पुलिस ने हिरासत में लिया है। सौरभ भरद्वाज अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने हिरासत में लिया गया है।

  • APP नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को पुलिस हिरासत में लिया गया
  • सौरभ भारद्वाज को ITO से पुलिस ने हिरासत में लिया है
  • आतिशी मार्लेना को भी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है

मामले में सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि ”हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें अपना आधिकारिक काम भी करने की अनुमति दी जानी चाहिए।” दरअसल सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के परिवार को नजरबंद किया गया है।

आतिशी मार्लेना हिरासत में

इससे पहले मंत्री आतिशी मार्लेना को भी विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भारी रोष में भरे APP कार्यकर्त्ता, नेता और विधायक दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज से पहले दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। AAP की सभी महिला कार्यकर्ताओं को एक बस में बैठाया है। दिल्ली के आईटीओ चौक पर यह भारी प्रदर्शन हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।