Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर जारी, पानी-पानी हुआ मोरीगांव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर जारी, पानी-पानी हुआ मोरीगांव

Assam Floods: असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अब कई इलाकों में जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, असम में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही, असम में लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से मोरीगांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। घरों में पानी भरने के कारण लोग सड़कों पर शरण ले रहे हैं।

18 जिलों के हालात बेहद खराब

राज्य में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। विभिन्न भागों में बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन 18 जिलों – कछार, नलबाड़ी, कामरूप, गोलाघाट, मोरीगांव, चिरांग, डिब्रूगढ़, धुबरी, ग्वालपाड़ा, नागांव, करीमगंज, कामरूप (एम), धेमाजी, माजुली, दारंग, शिवसागर, जोरहाट, विश्वनाथ के लगभग 5.98 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

बीते दिनों भारी बारिश, तूफान, जलभराव और बाढ़ से लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। लगातार हो रही बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ के चलते लोग अपने घरों को छोड़कर अस्थाई घरों में रहने को मजदूर हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने राहत शिविर लगाए है। जहां हजारों की संख्या में लोग ठहरे हुए है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।