Assam: तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाई दिवाली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam: तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है इसी बीच असम के तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ

Assam: देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है इसी बीच असम के तेजपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई है। ये कार्यक्रम तेजपुर के मेघना स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य जवानों के साथ फुलझड़ियां भी जलाई। उन्होंने कहा, ”भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ कुछ क्षेत्रों में अपने संघर्षों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य वार्ता कर रहे थे। हमारे निरंतर प्रयासों के बाद हम आम सहमति पर पहुंचे हैं। आपके अनुशासन और साहस के कारण ही हमें यह सफलता मिली है। हम आम सहमति के आधार पर शांति बहाली की इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे।

आपके बीच होना सौभाग्यशाली- राजनाथ सिंह

वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे दिवाली की पूर्व संध्या पर आप लोगों के बीच आने का अवसर मिला। आज मेरा तवांग में होना तय था। मेरा ‘बड़ाखाना’ भी तवांग में ही वहां के वीर जवानों के साथ होना तय था। लेकिन शायद भगवान को यह नहीं चाहिए था। वह चाहते थे कि मैं तेजपुर में वीर जवानों के साथ ‘बड़ाखाना’ में शामिल होऊं।

वायु सेना के प्रमुख ने जवानों से मुलाकात की

वायु सेना प्रमुख ने जम्मू में वायु योद्धाओं से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा हितों से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय सतर्क और तैयार रहने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इन अग्रिम स्थानों पर समर्पण एवं निःस्वार्थ कर्तव्य के लिए वायु सेना कर्मियों की सराहना की। वहीं, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि त्योहार के मौसम में वायु सेना प्रमुख का दौरा सीमा पर तैनात सैनिकों के कल्याण एवं प्रेरणा के प्रति उनकी वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है।

आप पर हर भारतीय को गर्व है- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र, जहां हम सभी आज एकत्र हुए हैं, सुरक्षा की दृष्टि से कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, यह पूरा क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुंदर, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम है। इसके बावजूद, जिस बहादुरी के साथ आप यहां हमारी सीमा की रक्षा कर रहे हैं, उससे हर भारतीय को गर्व होता है।

शीर्ष अधिकारियों ने जवानों के साथ मनाई दीवाली

देश के शीर्ष रक्षा अधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर सैनिकों के साथ इस बार दीवाली मना रहे हैं। इसी क्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार कमांड में तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। नौसेना प्रमुख एजमिरल दिनेश त्रिपाठी पोरबंदर में नौसेना के सैनिकों के साथ त्योहार मनाने पहुंचे हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी रक्षा मंत्री के साथ अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं। जबकि, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सैनिकों के साथ त्योहार मनाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।