एशिया का पहला सफल ऑपरेशन, श्रेया को लगाया गया सचिन का हाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एशिया का पहला सफल ऑपरेशन, श्रेया को लगाया गया सचिन का हाथ

NULL

आज हम आपको बताने जा रहे है एक खबर के बारे में जिसे जानकर आप भी हैरान हो जायेगे । जी हाँ , अब तक आपने लोगों को किडनी प्रत्यारोपण करते हुए और किसी और की आॅंख के माध्यम से देख सकने के चिकित्सकीय आॅपरेशन को लेकर जानकारी प्राप्त की होगी। मगर चिकित्सा विज्ञान ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। आपको बता दे कि महाराष्ट्र के पुणे में डॉक्टरों ने एक ऐसा आॅपरेशन करने में सफलता हासिल की है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह एशिया में यह पहला सफल आॅपरेशन बन गया है।

Shreya hands2

Source

डॉक्टरों ने एशिया के पहले ऐसे अंग प्रत्यारोपण में सफल हो गई है जिसमें मरीज को किसी और व्यक्ति के हाथ लगाए गए, और सफलता के साथ उसके हाथ जुड़ गए।

doctor1

इस आॅपरेशन के बाद एक 19 साल की लड़की की नया जीवन मिला है, जिसने एक एकसीडेेट में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। डॉक्टरों ने इस लड़की के दोनों हाथों का प्रत्यारोपण किया गया है, जिसमें एक लड़के के डोनेट किए गए बाजू (कोहनी के नीचे वाले हिस्से) लगाए गए हैं।

Shreya hands

13 घंटे तक चले इस गहन ऑपरेशन में श्रेया नाम की 19 साल की लड़की के शरीर में नए हाथों का प्रत्यारोपण कर उसे एक नई जिंदगी दी गई है। हालांकि आॅपरेशन करने के लिए चिकित्सकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मगर लगभग 13 घंटे की शल्य क्रिया के बाद चिकित्सक इस कार्य में सफल हो गए।

Shreya hand

अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने इस महान काम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस लड़की के शरीर में लगाए गए दोनों हाथों को सड़क एक्सीडेंट में मारे गए एक 20 साल के लड़के के हाथ लगाए गए हैं। इस लड़के की मौत के बाद उसके माता पिता ने उसके हाथों को डोनेट करने का फैसला किया था।

Shreya hands3

Source

केमिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट श्रेया के दोनों हाथों का सफल प्रत्यारोपण किए जाने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसे अब गहन फिजियोथेरेपी और देखभाल से गुजर रही है। वहीं अपने दोनों हाथों को वापिस पाकर श्रेया बेहद प्रसन्न हैं। वह प्रोस्थेटिक हाथों का उपयोग कर रही थी। लेकिन वह इससे खुश नहीं थी। अब ऐसे में इस आॅपेरशन के उसकी खुशी देखते ही बन रही है। वही चिकित्सकों का कहना है कि श्रेया की सर्जरी जटिल थी अब वह लगभग डेढ़ वर्ष में अपने हाथों का 85 प्रतिशत तक उपयोग कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।