Ashok Chavan: कांग्रेस छोड़ने पर BJP अशोक चव्हाण को दिया यह तोहफा
Girl in a jacket

कांग्रेस छोड़ने पर BJP अशोक चव्हाण को दिया यह तोहफा

Ashok Chavan

Ashok Chavan: BJP ने हाल ही में राराज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है, इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी है। इसके साथ ही BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा की ओर रवाना होंगे। अशोक चव्हाण जो पहले कांग्रेस में थे BJP ने उन्हें महाराष्ट्र से ही राज्यसभा में भेजने का निर्णय किया है।

Highlights

  • कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए  अशोक चव्हाण 
  • BJP ने अशोक चव्हाण को दिया इनाम

BJP उम्मीदवारों की नई लिस्ट शामिल हुए चव्हाण

BJP द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, गुजरात से BJP ने जेपी नड्डा, गोविंद भाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है, इसके अलावा महाराष्ट्र के कोटे से हाल ही में BJP में शामिल हुए अशोक चव्हाण और मेधा कुलकर्णी के साथ अजीत गोपछड़े को भी उम्मीदवार बनाया है।

ashok

कांग्रेस ने चुने उम्मीदवार

वहीं कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है। चंद्रकांत हंडोरे महाराष्ट्र के दलित नेता हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।