लम्बी लुका​-छिपी के बाद इंदौर के आश्रम से पकड़ा गया था आसाराम  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लम्बी लुका​-छिपी के बाद इंदौर के आश्रम से पकड़ा गया था आसाराम 

NULL

नाबालिग लड़की के यौन शोषण के दोषी करार दिए गए आसाराम को लम्बे नाटकीय घटनाक्रम के दौरान उसके स्थानीय आश्रम से 31 अगस्त 2013 की देर रात गिरफ्तार किया गया था। चश्मदीदों के मुताबिक 30 अगस्त 2013 की रात तक रहस्य बरकरार था कि आसाराम अपने खंडवा रोड स्थित आश्रम में है या नहीं। लेकिन इसके अगले ही दिन जब आश्रम में प्रवचनकर्ता के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और वहां भारी पुलिस बल तैनात करते हुए इस परिसर के भीतर मीडिया को प्रवेश से रोक दिया गया, तो माजरा समझ आने लगा।

 मीडिया के भारी जमावड़े के बीच 31 अगस्त 2013 को सुबह से लेकर शाम त​क पल-पल बदलते घटनाक्रम से आसाराम के अपने आश्रम में ही मौजूद होने के संकेत मिलने लगे। रात साढ़े आठ बजे के आस-पास जब जोधपुर पुलिस का दल आश्रम के भीतर दाखिल हुआ, तो इसमें कोई संदेह नहीं रह गया कि प्रवचनकर्ता इस परिसर के भीतर ही है।

बहरहाल, स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि जोधपुर पुलिस के दल को आश्रम के भीतर दाखिल होने के बाद आसाराम को गिरफ्तार करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस दल करीब चार घंटे तक आश्रम में रहा। इस दौरान आश्रम के भीतर प्रवचनकर्ता के सैकड़ों अनुयायियों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही।

लम्बे सब्र के बाद जोधपुर पुलिस ने आखिरकार सख्त रवैया अपनाया था। स्थानीय पुलिस की मदद से पुख्ता तैयारियों के बाद आसाराम को 31 अगस्त 2013 की देर रात उसके आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उसे सफेद जीप में बैठाकर सीधे देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे ले जाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आसाराम को रात भर हवाई अड्डे में ही रखा गया था। इसके अगले दिन यानी एक सितंबर 2013 को उसे हवाई मार्ग से जोधपुर ले जाया गया था।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।