Arunachal Pradesh: Amit Shah ने Arunachal Pradesh के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई
Girl in a jacket

Amit Shah ने Arunachal Pradesh के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

Amit Shah

अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य के लोगों को बधाई दी और कामना की कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।बता दें शाह ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर भी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

  • Arunachal Pradesh के स्थापना दिवस पर अमित शाह ने लोगों को दी बधाई
  • CM पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा- अमित शाह

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वसमावेशी विकास की नीति ने प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध राज्य की आर्थिक क्षमता को नया आयाम देने में बहुत योगदान दिया है।’’

प्रदेश के लोग पेमा खांडू के विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं- अमित शाह

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में अरुणाचल प्रदेश के लोग पेमा खांडू के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं।’’शाह ने मिजोरम के लोगों को अपने संदेश में कहा कि यह राज्य देश की सांस्कृतिक विविधता का एक जीवंत उदाहरण है।उन्होंने कहा, ‘‘प्रगति और भलाई के लिए मेरी शुभकामनाएं राज्य के लोगों के साथ हैं।’’अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।