अरूणाचल के राज्यपाल ने मोदी से की मुलाकात

NULL

ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी डी मिश्रा ने गुरुवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को सीमांत राज्य में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अवगत कराया।

उन्होंने राज्य में चल रहे स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और कृषि विकास योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने राज्य में चलाये जा रहे युवा कल्याण कार्यक्रम से जुड़ गतिविधियों से भी श्री मोदी को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी बेहतरी के लिए सभी विकास योजनाओं को लागू करने पर भी बल दिया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।