रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव अशोक कुमार खेतान ने सूचना भवन में आयोजित मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की साप्ताहिक समीक्षा की। उन्होंने बोकारो के झगरू हाजरा की पत्नी अचोला देवी से दुष्कर्म के मामले पर निदेश दिया कि काला पत्थर थाना प्रभारी प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
ज्ञात हो कि अचोला देवी 3 मार्च की शाम को अपने घर से शौच के लिए निकली थी। आरोप है कि चार-पांच लोगों ने उसे अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। समीक्षा बैठक में आज 16 मामले और पूर्व की समीक्षा बैठकों की कुल 4 चार शिकायतों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गयी।
दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा एक दूसरा मामला रामगढ़ के बरकाकाना थाने का है। दो माह पूर्व 13 वर्षीय किशोरी की कुछ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने के बाद अभी तक पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बाहरी या आंतरिक चोट निशान नहीं हैं।
अभी तक बिसरा रिपोर्ट नहीं मिल पायी है। पीडि़ता के पिता का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया गया। शिकायतकर्ता को कांड संख्या तक नहीं उपलब्ध कराया गया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के सामान को जब्त कर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। डीएसपी ने इस मामले में जल्द कार्रवाई कर अभियुक्तों पर पोक्सों लगाने का आदेश दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।