Baba Vanga Predictions 2024: क्या सच हो रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ? जानें 2024 के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Baba Vanga Predictions 2024: क्या सच हो रही हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ? जानें 2024 के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में से एक थीं जो बुल्गारिया में रहती थी। उनका जन्म साल 1911 में हुआ था। सिर्फ 12 साल की उम्र में बाबा वेंगा की दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। बाबा वेंगा की अगस्त 1996 में मृत्यु हो गई थी। अपनी मौत से पहले उन्होंने वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियं सच साबित हो चुकी हैं। बाबा ने अमेरिका में हुए 9/11 के आंतकी हमले, प्रिंसेस डायना की मौत और ब्रेग्जिट जैसी कई भविष्यवाणियां पहले ही कर दी थीं।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2024 में कैंसर के साथ कई गंभीर और लाइलाज बीमारियों का इलाज मिल सकता है। आपको बता दें कई वैज्ञानिक जल्द ही कैंसर की वैक्सीन ढूंढ लेने का दावा कर रहे हैं। बाबा वेंगा के बताया की 2024 में पूरा विश्व एक बड़े आर्थिक संकट से गुजरने वाला है. इसके साथ ही बाबा वेंगा ने इस साल ग्लोबल वॉर्मिंग की भी चेतावनी दी है। उनके अनुसार साल 2024 को मौसम संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दरअसल बाबा वेंगा की इस तरह की भविष्यवाणियां सच होती दिखाई दे रही है जो हमारे लिए एक चिंता का विषय बनता नजर आ रहा हैं। जानकारों की मानें तो बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी आज तक तकरीबन 90 फीसदी सही हुई हैं। 2024 की यह 5 भविष्यवाणियां लोगों को चिंता में डाल रही हैं।

बाबा वेंगा की पांच भविष्यवाणी

जानकारों की मानें तो बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए जो 5 भविष्यवाणी की हैं। इनमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मृत्यु भी शामिल है। भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की जा सकती है। इस साजिश में उनके देश के लोग शामिल हो सकते हैं।

बाबा वेंगा की दूसरी भविष्यवाणी कैंसर और अल्जाइमर जैसे खतरनाक बीमारी के लिए है। इस भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2024 में कैंसर जैसी खतरनाक और लाइलाज बीमारी का उपचार मिल सकता है।

बाबा वेंगा की तीसरी भविष्यवाणी आर्थिक संकट से संबंधित है। इस भविष्यवाणी के अनुसार साल 2024 में विश्व आर्थिक संकट से गुजर सकता है। इससे विश्व की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है।

बाबा वेंगा की चौथी भविष्यवाणी सबसे अधिक खतरनाक है। इस भविष्यवाणी के अनुसार, विश्व का सबसे बड़ा देश जैविक हथियार का टेस्ट कर सकता है। इसका परीक्षण किस जगह पर होगा। यह विचारणीय बात है।

बाबा वेंगा की पांचवी भविष्यवाणी ग्लोबल वार्मिंग को लेकर है। इसमें भविष्यवाणी की गई है कि विश्व को साल 2024 में मौसम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।