महाराष्ट्र में एक और पत्नी बनी कातिल, शादी के 3 हफ्ते बाद ही कुल्हाड़ी मारकर ली पति की जान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में एक और पत्नी बनी कातिल, शादी के 3 हफ्ते बाद ही कुल्हाड़ी मारकर ली पति की जान

महाराष्ट्र में नई नवेली दुल्हन ने पति को मौत के घाट उतारा

महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के तीन हफ्ते बाद राधिका लोखंडे ने अपने पति अनिल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उनके बीच शारीरिक संबंधों को लेकर विवाद हुआ था। राधिका ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है।

देश में पुरूषों के खिलाफ बढ़ते अपराध सुर्खियों में हैं। इन दिनों राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देश में सनसनी मचा दी है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पत्नि ने पति की निर्मम हत्या कर दी। अब ऐसा ही एक और मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। सोनम के बाद महाराष्ट्र की राधिका ने भी अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। सोनम रघुवंशी की तरह ही राधिका भी नई नवेली दुल्हन है। 23 मई को सतारा निवासी राधिका लोखंडे की शादी अनिल लोखंडे से हुई थी। राधिका की शादी को महज तीन हफ्ते ही हुए थे और उसने अपने पति की जान ले ली।

इस कारण ली जान

बताया जा रहा है कि मंगलवार (10 जून) देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे जब अनिल सो गया तो राधिका ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

इस कारण ली जान

अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लकेर अनिल लोखंडे और पत्नी राधिकी के बीचे बहस हुई थी, जिसेक बाद राधिका ने अनिल की हत्या को अंजाम दिया।

Radhika Killed Husband

हत्या के बाद भाई को दी जानकारी

हत्या के बाद राधिका ने अपने चचेरे भाई को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार (11 जून) को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडावलकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड से दहला देश

पत्नी द्वारा पति की हत्या की खबरे बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र में पति की हत्या की खबर ऐसे समय में आई है जब पूरी दुनिया सोनम रघुवंशी की करतूतों से स्तब्ध है। सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह की खातिर अपने पति राज कुशवाह की हत्या कर दी। सोनम अपने पति राजा को जबरन हनीमून के लिए मेघालय ले गई। वहां उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर बुलाकर अपने पति की हत्या करवा दी।

सोनम का सुहाग बना सुराग! मंगलसूत्र ने खोला राजा की हत्या का राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।