विवेकानंद और नेताजी की जयंती राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विवेकानंद और नेताजी की जयंती राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो

NULL

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय और अंतरराष्ट्रीय नायक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन दोनों की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील की है। स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को होती है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।