आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के घर पर चली JCB - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू के घर पर चली JCB

चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा के गन्नावरम एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर टीडीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अमरावती स्थित आवास प्रजा वेदिका पहुंचने वाले हैं। चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा के गन्नावरम एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर टीडीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। 
आपको बता दे कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ‘प्रजा वेदिका’ बिल्डिंग को तोड़ने का आदेश दिया है जिसके विरोध में वहां उनके समर्थक भारी मात्रा में पहुंचे हैं।
पुलिस की मौजूदगी में इसको तोड़ने का काम भी शुरू हो चुका है। बता दे कि इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती व नेता प्रतिपक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू पर आरोप लगया कि वह कृष्णा नदी के किनारे गैर-कानूनी आवास में रह रहे हैं। 
अपने पूर्ववर्ती नायडू के आवास से सटे ‘प्रजा वेदिका’ में जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ रेड्डी ने बैठक की। 
उन्होंने घोषणा की कि नदी के तट पर अवैध संरचनाओं को ढहाने की शुरुआत बुधवार को ‘प्रजा वेदिका’ से होगी। 
दो दिवसीय बैठक के दूसरे और आखिरी दिन जगन रेड्डी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में नायडू न केवल एक अवैध इमारत में रहते थे बल्कि उन्होंने अपने घर से सटे एक और ढांचे (प्रजा वेदिका) का निर्माण किया। ऐसा करके उन्होंने सभी कानूनों और नियमों का उल्लंघन किया है। 
उन्होंने कहा कि नायडू की कार्रवाई ने अन्य लोगों को अवैध निर्माणों में लिप्त होने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके परिणामस्वरूप उनडावल्ली में पूरी सड़क अनाधिकृत निर्माण से भर गई। 
जगन ने कहा, ‘हम जिस इमारत पर बैठे हैं, वह गैर-कानूनी है। कल से शुरू होने जा रहे अभियान के तहत गिरने वाली यह पहली इमारत होगी। हम एक साफ संदेश देना चाहते हैं। हम इसे नहीं रोकेंगे। यह पूरी सड़क अवैध निर्माणों को गिराकर साफ होगी।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।