आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल पुनेठा को हटाया गया, मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार करने की चुनौती दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल पुनेठा को हटाया गया, मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार करने की चुनौती दी

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा को शुक्रवार को इस पद से हटा

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल चंद्र पुनेठा को शुक्रवार को इस पद से हटा दिया और उनकी जगह 1983 बैच के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी एल वी सुब्रहमण्यम को नियुक्त किया।

चुनाव आयोग ने आंध्रप्रदेश सरकार को एक संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी। इससे पहले चुनाव आयोग ने दो शीर्ष नौकरशाहों को चुनाव के दौरान के लिए उनके पदों से हटा दिया था। आयोग ने पुनेठा को चुनाव से असंबद्ध पद ही पर नियुक्त करने का भी निर्देश दिया। वह मई के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

पुनेठा ने 27 मार्च को आंध्रप्रदेश उच्च नयायालय में एक रिट याचिका दायर कर खुफिया महानिदेशक ए बी वेंकेटेश्वर राव का तबादल करने के चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती दी थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने बीते शुक्रवार उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

‘नफरत भरे भाषण’ पर मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कार्रवाई की मांग की

मुख्य सचिव को हटाने पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और मांग की चुनाव आयोग मुख्य सचिव को हटाने की वजह बताए।

नायडू ने विशाखापत्तनम में एक रोड शो के दौरान कहा, ‘‘पहले उन्होंने (चुनाव आयोग ने) एक जिलाधिकारी का तबादला किया। फिर, खुफिया महानिदेशक एवं दो जिला पुलिस अधीक्षकों का एवं अब मुख्य सचिव का। क्यों? वे कारण नहीं बताते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे मुझे कल या परसों गिरफ्तार कर सकते हैं। मैं जेल जाने को तैयार हूं। मैं वहीं से लडूंगा। ’’ इस बीच भाजपा सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि मुख्य सचिव चंद्रबाबू नायडू का बलि का बकरा बन गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।