आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार को गोदावरी नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। इसके बाद 17 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 23 यात्री अभी भी लापता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश में नौका दुर्घटना में जान की क्षति पर शोक प्रकट किया और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की कामना की। उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट किया आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नौका डूबने की घटना से दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की कामना करता हूं।
आपको बता दे कि ये हादसा मंगलवार को दोपहर बाद 4:30 बजे वेदापल्ली और मंदुरु गांव के बीच, तब हुआ जब एक मैरिज पार्टी के 40 लोगों को लेकर नाव नदी पार कर रही थी।
अधिकारियों ने बताया कि यह नाव कोंडमोदलु से राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही थी। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते यह दुर्घटना हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।