सरकार और राजनीतिक दलों के नेताओं की अहम बैठक संपन्न - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार और राजनीतिक दलों के नेताओं की अहम बैठक संपन्न

बैठक में 36 राजनीतिक दलों के 52 नेताओं ने भाग लिया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज (30 जनवरी, 2025) संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें संसद के आगामी बजट सत्र 2025 से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। यह बैठक केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा बुलाई गई थी।

image001EBWA

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेताओं को सूचित किया कि संसद का बजट सत्र, 2025 शुक्रवार, 31 जनवरी, 2025 को आरंभ होगा तथा सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन, सत्र शुक्रवार, 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त हो सकता है। इस अवधि के दौरान, दोनों सदन गुरुवार, 13 फरवरी, 2025 को अवकाश के लिए स्थगित रहेंगे तथा सोमवार, 10 मार्च, 2025 को पुनः समवेत होंगे, ताकि स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों की जांच कर सकें तथा उन पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकें। सत्र में 64 दिनों की अवधि में कुल 27 बैठकें (पहले भाग में 09 बैठकें तथा दूसरे भाग में 18 बैठकें) होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।