अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार शाम को उनको नानावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार शाम को उनको नानावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। अस्पताल में हूं।

मेरे परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी लिखा, “पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें।’’
बता दे कुछ दिनों पहले भी अमिताभ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वह बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में से एक हैंl वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।