अमित शाह का कॉग्रेस पर निशाना , वीरभद्र बोले - शाह की छवि के बारे में जानता है पूरा गुजरात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह का कॉग्रेस पर निशाना , वीरभद्र बोले – शाह की छवि के बारे में जानता है पूरा गुजरात

NULL

हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज आयोजित की जा रही भाजपा की युवा हुंकार रैली के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांगड़ा के नगरपालिका ग्राउंड में पहुंच गए है। यहां इनका नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के सीनियर लीडर शांता कुमार भी मौजूद हैं ।

युवा हुंकार रैली में शाह ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार वाले सीएम के रूप में जाना जाता है। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भी कांग्रेस के सीएम ने इस्तीफा नहीं दिया।

शाह ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल के विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने यूपीए की सरकार से 71,611 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए हैं।

कांगड़ा में भाजपा युवा मोर्चा की हुंकार रैली में अमित शाह की ओर से खुद भ्रष्ट कहने पर सीएम वीरभद्र सिंह ने पलटवार किया है।

आज हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अमित शाह की छवि के बारे में पूरा गुजरात जानता है वह उनका काला चिट्ठा खोल कर भाजपा की तरह ओछी राजनीति नहीं करना चाहते हैं बता दे कि आज सोलन में हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्यारीघाट में सम्मेलन केंद्र की नीवं रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।