झारखंड में जल्द समाप्त होगा नक्सलवाद, अमित शाह का अल्टीमेटम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में जल्द समाप्त होगा नक्सलवाद, अमित शाह का अल्टीमेटम

अमित शाह का बड़ा ऐलान, झारखंड में नक्सली हमले पर बड़ी जीत

बोकारो जिले के लुगू पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें करोड़ों के इनामी नक्सली भी शामिल थे। अमित शाह ने इस ऑपरेशन को नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अभियान में राज्य पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई राज्य में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

झारखंड के बोकारो जिले के लुगू पहाड़ियों में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, 25 लाख के इनामी अरविंद यादव और 10 लाख के इनामी साहेब राम उर्फ राहुल मांझी भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद खत्म करने की हमारी मुहिम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन नक्सलवाद की जड़ें खत्म करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता है। इस अभियान में राज्य पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ था मुठभेड़, कई हथियार बरामद

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि मुठभेड़ सुबह 5:30 बजे लुगू पहाड़ियों में शुरू हुई, जो लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान 8 नक्सली मारे गए। मौके से एक AK-47, एक SLR, तीन INSAS रायफलें, एक पिस्टल और आठ देसी भरमार बंदूकें बरामद की गईं। डीजीपी ने बताया कि ऑपरेशन में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम ने मिलकर हिस्सा लिया। ऑपरेशन अभी भी जारी है और जंगल के दूसरे हिस्सों में भी तलाशी ली जा रही है।

Naxal Attack: ओडिशा के नुआपाड़ा में CRPF बटालियन के ROP पार्टी पर हुआ नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

सरेंडर की दी चेतावनी, कहा- अब सबकी जानकारी हमारे पास

डीजीपी ने बताया कि अब राज्य में हर सक्रिय नक्सली की पूरी जानकारी पुलिस के पास है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो नक्सली अब भी हथियार लेकर घूम रहे हैं, वे जल्द आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने कहा, “हम हर मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। अगर वे शांति से रहना चाहते हैं और सरकार की सरेंडर नीति का लाभ लेना चाहते हैं तो आत्मसमर्पण करें।” सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई राज्य में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।