भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की। शाह गुजरात की यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पौत्री थी। उन्होंने गिर-सोमनाथ जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पूजा की।

shah

पार्टी प्रवक्ता प्रशांत वाला ने बताया कि अपनी गुजरात यात्रा के तहत शाह अहमदाबाद स्थित अपने आवास में अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक दिन बिताएंगे। उसके बाद वह रविवार को दिल्ली लौट जाएंगे।

शाह श्री सोमनाथ ट्रस्ट के न्यासी भी हैं। यही ट्रस्ट मंदिर के मामलों का प्रबंधन करता है। गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शाह की यह यात्रा सातवें चरण के मतदान के एक दिन पहले हुई है। लोकसभा चुनावों के लिये मतगणना 23 मई को होगी।

अमित शाह ने भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और राजग सरकार बनने का किया दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।