अगरतला : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) को शिकस्त देने के लिए इस बार पूरा जोर लगा दिया है। इस कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। रविवार को त्रिपुरा पहुंचे अमित शाह ने आज एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम त्रिपुरा में हिंसा की राजनीत को विकास की राजनीति में बदलना चाहते हैं।
We want to change politics of violence in Tripura to politics of development. In Tripura, birth anniversaries of Stalin & Lenin are celebrated but not of Tagore & Vivekanand. Bring BJP govt in the state and within five years we will make it a model state: Amit Shah in #Tripura pic.twitter.com/eEtIekZ4X0
— ANI (@ANI) February 11, 2018
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में स्टालिन और लेनिन की जयंती मनाई जाती है, लेकिन टैगोर और विवेकानंद की नहीं। इसके साथ अमित शाह ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप त्रिपुरा में भाजपा की सरकार लाइए, हम पांच साल के भीतर इसे हम एक मॉडल स्टेट बना देंगे। वहीं अमित शाह ने राज्य की कम्यूनिस्ट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम यहां की परिस्थिति में परिवर्तन करना चाहते हैं। यहां लाल भाइयों की सरकार है, कम्यूनिस्ट की सरकार है।
Yahan ki janta ko dabaya jata hai, unko vote dene ke liye jaane nahi diya jata. Main puri CPM ko kehna chahta hun ki is baar muqabla BJP se hai, sambhal jaaiye, BJP violence se nahi darti: BJP President Amit Shah in Tripura pic.twitter.com/2HfC0HT3fn
— ANI (@ANI) February 11, 2018
मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यहां के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत सैलरी मिलती है क्या? अमित शाह ने आगे यह भी कहा कि यहां की जनता को दबाया जाता है। उनको वोट देने के लिए जाने नहीं दिया जाता। मैं पूरी सीपीएम को कहना चाहता हूं कि इस बार मुकाबला भाजपा से है, संभल जाइए। गौरतलब है कि त्रिपुरा में 60 सीटों पर विधानसभा का चुनाव 18 फरवरी को होने जा रहा है और इसके परिणाम तीन मार्च को जारी होंगे। अमित शाह कई जगहों पर रैली करने वाले हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।