तूफान से हुई जान माल के नुकसान पर अमित शाह ने दुख व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तूफान से हुई जान माल के नुकसान पर अमित शाह ने दुख व्यक्त किया

NULL

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में कल आये चक्रवाती तूफान के कारण जान-माल की हुयी भारी क्षति पर आज गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री शाह ने ट्वीट में कहा, खराब मौसम के कारण लोगों की हुयी मौत की जानकारी पर उन्हे गहरा दुख हुआ है। मैंने बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे जरुरतमंद लोगों को मदद पहुंचाये। उल्लेखनीय है कि कल सुबह तेज आंधी के साथ हुयी मुसलाधार बारिश से राज्य में जान-मान की भारी क्षति हुयी थी। आंधी और वज्रपात से 15 लोगों की मौत हो गयी थी तथा लाखों रुपये मूल्य के फसलों का नुकसान हुआ था।

(वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।