अमित शाह बोले- भाजपा नीत सरकार में नाकाबंदी मुक्त बना मणिपुर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह बोले- भाजपा नीत सरकार में नाकाबंदी मुक्त बना मणिपुर

शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन में बार-बार के बंद और हड़तालों के चलते जरूरी चीजों की कीमतें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बार-बार के बंद और हड़तालों के चलते जरूरी चीजों की कीमतें आसमान छू रही थीं लेकिन भाजपा नीत सरकार ने राज्य को ”नाकाबंदी मुक्त” किया। शाह ने मणिपुर में पार्टी की सरकार की उसके विकास कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिरेन सिंह को एक ‘‘सच्चा चौकीदार’’ कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में कार्य किया है।

उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस शासन के दौरान बार-बार बंद होते थे, एक बंद तो 160 दिन तक चला। इससे जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए। यद्यपि बिरेनजी के शासन में मणिपुर नाकाबंदी मुक्त बन गया है।”

Amit Shah

उन्होंने मणिपुर में राजग सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उड़ान योजना के तहत पांच हेलीपैड का निर्माण किया गया है और पांच वर्षों में राज्य में 300 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है।

भाजपा पूर्वोत्तर में उग्रवाद खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है: शाह

उन्होंने दावा किया, ”यदि आप संप्रग सरकार में 13वें वित्त आयोग और राजग सरकार में 14वें वित्त आयोग की तुलना करेंगे तो आपको पता चलेगा कि मोदी नीत सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए 238 प्रतिशत अधिक राशि का आवंटन किया है।”

उन्होंने राज्य की रहने वाली बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम की प्रशंसा की और कहा कि मणिपुर ‘‘एथलीट एवं खिलाड़ियों की धरती’’ है। उन्होंने कहा, ”भाजपा नीत सरकार मणिपुर में भारत के पहले राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कर रही है।” मणिपुर में लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।