अमेरिका और चीन 21वीं सदी में पहुंच गया और हम जाति-धर्म में उलझे हैं : धनेश्वर महतो

NULL

बेगूसराय : बेगूसराय में लाखों पंचायत में भारतीय मित्र पार्टी का आम सभा आयोजित की गयी। सभा को संबोधित करते भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से हर व्यक्ति इनकी व्यवस्था से परेशान यह सिर्फ हिंदू मुसलमान के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं। आज हमें सावधान होने की जरूरत है, ऐसे राजनीतिक दलों से जो जाति धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय मित्र पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है, हमारा विकास हमें हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई का साथ चाहिए। सभी के साथ होने से ही भारत हमारा फिर से सोने की चिडिय़ा कहलायेगा। जिस देश में अमन शांति कायम रहती है वही देश तरक्की करता है। अमेरिका चाईना को हम देखे कहां से कहां पहुंच गया है। लेकिन हम 21वीं सदी में होने के बावजूद हिंदू- मुसलमान गाय-भैंस पर अटके हुए हैं। भारतीय मित्र पार्टी समस्त देशवासियों से आह्वान करती है आओ हम सब मिलकर भारत को नई ऊंचाई की ओर ले जाए।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार ने कहा जाति-धर्म के झगड़े तभी समाप्त हो सकता हैं जब हर व्यक्ति को हम बेहतर शिक्षा देने में कामयाब होंगे। 70 साल के दौरान हम एक आज समाज के अंदर बेहतर शिक्षा तक उपलब्ध नहीं कर सके हैं। भारतीय मित्र पार्टी की सरकार बनेगी तो हमारा पहला उपदेश देश में हर वर्ग को बेहतर शिक्षा देना होगा। प्रदेश प्रवक्ता इनामुल रहमान अंसारी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से देश में दंगे फसाद भी बैठे हैं।

क्योंकि भाजपा का एजेंडा है।सभा को संबोधित करने वालों में प्रदेश महासचिव नागेंद्र झा, अरवल जिलाध्यक्ष अनिल राजवर्धन, पटना जिलाध्यक्ष बृज बिहारी यादव, बेगूसराय जिलाध्यक्ष राजेंद्र महतो, मधुबनी जिलाध्यक्ष ललित कुमार सिंह, दलित प्रकोष्ठ के लक्ष्मण पासवान, विमल यादव, रवि कुमार, गोपाल कुमार तिवारी एवं धर्मदेव राय ने किया।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।