अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले आज उनकी माला जप रहे हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले आज उनकी माला जप रहे हैं

NULL

पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आज कहा कि अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले आज उनका माला जप रहे हैं। श्री सिंह ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती के मौके पर बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से इशारा करते हुए कहा कि डाक्टर अम्बेडकर की उपेक्षा करने वाले भी आज उनके नाम का माला जप रहे हैं।

  श्री सिंह कहा कि ऐसा कर कुछ दलें वोट की राजनीति करने में लगे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने ही बाबा साहेब को संविधान के ड्राफिटंग कमिटी का अध्यक्ष और देश का प्रथम कानून मंत्री बनाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डॉ.भीमराव अम्बेडकर का आजादी के पूर्व से लेकर आज तक सम्मान करती आयी है और उनके हर सुझावों को दलितों के हित में लागू की है, लेकिन आज उनको सम्मान नहीं देने वाले भी दलित वोट की खातिर उनका गुणगान कर रहे हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं।

श्री सिंह ने कहा कि दलितों के मसीहा बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर हमारे देश के महापुरुष हैं, लेकिन वोट की राजनीति कर सत्ता पाने वाले लोग आज महापुरुषों का भी राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की चाल को देश की जनता अच्छी तरह समझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोधियों को भी अम्बेडकर साहब का सम्मान करना सिखा दी है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।