नहीं रुकेगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा इंतजाम होंगे और कड़े : जितेंद्र सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नहीं रुकेगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा इंतजाम होंगे और कड़े : जितेंद्र सिंह

NULL

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर और पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस हमले से देश आहत है। हमले के बाद मौजूदा हालत पर हंसराज अहीर ने कहा कि सुरक्षा इंतजाम में कमी दूर करेंगे और यात्रा को सुरक्षित जारी रखेंगे। केंद्र सरकार ने दो टूक लहजे में आतंकियों को संदेश दे दिया है कि देश किसी हमले से डरने वाला नहीं है और किसी भी कीमत पर अमरनाथ यात्रा नहीं रूकेगी।

1555516182 mos pmo

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार को श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर इस बारे में जानकरी दी। जितेंद्र ने कहा ​कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में चूक को लेकर जांच चल रही है, बस रिपोर्ट का इंतजार है। सुरक्षा इंतजाम में खामियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा गृह मंत्री भी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि​ अमनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकी संगठन की पहचान कर ली गई है तथा सुरक्षा एजेंसिया अपना काम कर रही हैं।

1555516183 amarnath security

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा किे निहत्थे तीर्थयात्रियों पर हमला निंदनीय है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की समीक्षा होगी। आतंकी हमले के पीड़ितों को पूरी मदद की जाएगी और यात्रा जारी रहेगी। गौरतलब है कि अनंतनाग में सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर हुए आतंकी हमले में 6 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी, मारे गए यात्री गुजरात और महाराष्ट्र के थे। इस हमले की साजिश पाकिस्तान के आतंकी अबू इस्माइल ने रची थी, इस हमले के पीछे लश्कर -ए- तैयबा का हाथ सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।