Amarnath Yatra : बम-बम भोले के नारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था हुआ रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Amarnath Yatra : बम-बम भोले के नारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था हुआ रवाना

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा आज यानी 29 जून से शुरू हो गई है। तीर्थयात्री का पहला जत्था बालटाल से रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के नारों के साथ अपनी यात्रा की शुरूआत की है। यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार (28 जून) की सुबह 4.30 बजे श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जम्मू के बेस कैंप के लिए रवाना किया था। 52 दिन की यह यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से शुरू हुई है।

श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पहला जत्था रवाना होने के बाद LG मनोज सिन्हा ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इसे श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर ने SKICC में आयोजित किया था। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। यात्रा के रास्ते में 125 लंगर लगाए गए हैं। 6 हजार वॉलंटियर तीर्थयात्रियों की मदद के लिए तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत करने और ट्रैफिक की परेशानी को दूर करने के लिए उधमपुर से बनिहाल तक नेशनल हाइवे पर 10 CCTV पॉइंट बनाए गए हैं, जहां से लगातार निगरानी की जा रही है।

3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया

अधिकारियों के मुताबिक, आज से 19 अगस्त तक अलग-अलग रास्तों पर ट्रैफिक पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए हर रोज एडवाइजरी जारी की जाएगी। इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की 26 जून से शुरुआत हो चुकी है। जम्मू के SDM ने बताया कि सरस्वती धाम सेंटर से ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत से पहले ही साधु-संत जम्मू पहुंचने लगे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।