मार्च के दौरान सुरक्षा करणों से बंद दिल्ली मेट्रो के सभी 5 स्टेशन खोले गये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मार्च के दौरान सुरक्षा करणों से बंद दिल्ली मेट्रो के सभी 5 स्टेशन खोले गये

आप के रविवार को निकाले गये मार्च के दौरान सुरक्षा करणों से दोपहर से बंद दिल्ली मेट्रो के

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के प्रति केंद्र की उदासीनता के विरोध में आप के रविवार को निकाले गये मार्च के दौरान सुरक्षा करणों से दोपहर से बंद दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशनों को शाम आठ बजे यात्रियों के लिए खोल दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने मार्च को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे और कुछ क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी थी। दिल्ली मेट्रो के 5 स्टेशनों लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, उद्दोग भवन, केन्द्रीय सचिवालय और जनपथ को दोपहर के बाद बंद कर दिया गया था जिन्हें शाम आठ बजे खोल दिया गया।

पुलिस ने ‘आप’ के मार्च को प्रधानमंत्री कार्यालय जाने से पहले संसद मार्ग पर ही रोक दिया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की कथित हड़ताल तथा इस मुद्दे पर दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के रवैये के विरोध में अरविंद केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल के कार्यालय में सात दिन से धरने पर बैठे हैं।

‘आप‘के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की उपेक्षा के विरोध में आज मंडी हाउस से प्रधानमंत्री कार्यालय तक मार्च निकालने के लिए चले लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोक दिया। संसद मार्ग पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया।‘आप’नेता संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर शांत नहीं रहेगी और घर-घर जाकर बडा आंदोलन चलायेगी।

इस बीच आईएएस अधिकारियों के संघ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोई भी अधिकारी हड़ताल पर नहीं हैं और यह आरोप गलत तथा निराधार हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जरूरत पड़ने पर छुट्टी के दिन भी काम करते हैं और किसी भी मंत्री के संपर्क करने पर उनका काम करते हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।