अखिलेश ने ली उप मुख्यमंत्री की चुटकी : सदन में लगे ठहाके  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश ने ली उप मुख्यमंत्री की चुटकी : सदन में लगे ठहाके 

NULL

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के आज विधान परिषद में नेता सदन उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की चुटकी लेते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि शर्मा के पदनाम के आगे से ‘उप‘ हट जाये। ऐसा हुआ तो उत्तर प्रदेश का भला हो जाएगा। अखिलेश ने विधान परिषद में वर्ष 2018-19 के बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान कहा कि नेता सदन शर्मा का चेहरा, इसलिये ज्यादा चमक रहा है कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) और दूसरे उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) तो हार गये। अब वही बचे हैं, इसलिये वह ज्यादा खुश दिखायी दे रहे हैं। आप जितना छुपाना चाहो, लेकिन अपनी खुशी नहीं छुपा पाओगे।

अखिलेश ने शर्मा की चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘हम तो चाहते हैं कि आप एक सीढ़ी और चढ़ जाएं। हमारी ख्वाहिश है कि आपके पदनाम के आगे से उप हट जाए। आप मुख्यमंत्री होंगे तो यूपी का भला हो जाएगा।’’  पर सदन में खूब ठहाके लगे। शर्मा भी मुस्कुराते नजर आये और कहा ‘‘आप मुझे दुखी क्यों देखना चाहते हैं। पद से कुछ नहीं होता, मैं कार्य से प्रसन्न हूं।’’ मालूम हो कि गोरखपुर सीट योगी आदित्यनाथ और फूलपुर सीट मौर्य के विधान परिषद के लिये चुने जाने के बाद दिये गये त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई थी। हाल में इन दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा ने जीत दर्ज की थी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।