वायु प्रदूषण का बच्चों पर बुरा असर, स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ हवा का फैलाए संदेश : हर्ष वर्धन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वायु प्रदूषण का बच्चों पर बुरा असर, स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ हवा का फैलाए संदेश : हर्ष वर्धन

NULL

वन एवं पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा कि वायु प्रदूषण का बच्चों पर सबसे बुरा असर होता है इसलिए स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ हवा का संदेश देशभर में फैलाया जाना चाहिए। हर्ष वर्धन ने यहां दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के करीब दस हजार बच्चों द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ हवा के लिए दौड’ कार्यक्रम में कहा कि उन्हें देशभर में स्वच्छ हवा का संदेश फैलाना है।

प्रदूषित हवा का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव बच्चों पर होता है और स्वच्छ हवा के अभाव में उन्हें तरह-तरह की बीमारी जकड़ लेती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए कार्यक्रम चला रही है। इसके लिए नीति बनायी गयी है लेकिन उनका मानना है कि जब तक हवा स्वच्छ नहीं होगी तब तक स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आ रहा है। इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखों से हवा में अत्यधिक प्रदूषण फैलता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा है कि ऐसे पटाखे विकसित किए जाने चाहिए जिनसे पर्यावरण प्रदूषित नहीं हो। स्वच्छ हवा के लिए दौड़ का कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की 86वीं जयंती पर आयोजित किया गया था। दिल्ली में स्वच्छ हवा के लिए उच्चतम न्यायालय ने भी नौ अक्टूबर को पटाखे बेचने पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।