Air India के प्लेन में फिर गड़बड़ी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Air India के प्लेन में फिर गड़बड़ी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द

एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट में तकनीकी समस्या

Air India की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई। फ्लाइट को दोपहर 1.10 बजे रवाना होना था, लेकिन खराबी के कारण यात्रियों को निराशा का सामना करना पड़ा। कुछ दिनों पहले इसी मार्ग पर Air India का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई थी।

Air India के प्लेन में फिर तकनीकी गड़बड़ी के कारण अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बता दें कि इस विमान को दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होना था और शाम 6.25 बजे लंदन पहुंचना था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही अहमदाबाद से लंदन जा रहा Air India का विमान A-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें लगभग 270 लोगों की मौत हो गई थी।

कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी की सतर्कता को देखते हुए विमान को आपातकालीन लैंडिंग कराना पड़ा। जहां सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकालकर जांच की गई।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया फ्लाइट के उड़ान से कुछ घंटे पहले ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चला था। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 159 को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए मंगलवार दोपहर 1:10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। पता चला है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में 200 से अधिक लोग यात्रा करने वाले थे, जो फ्लाइट के कैंसिल होने से प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।