कृषि वैज्ञानिकों ने किया मक्का फसल का निरीक्षण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कृषि वैज्ञानिकों ने किया मक्का फसल का निरीक्षण

NULL

पटना : कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार के निदेश पर कृषि विभाग के दो दल वैशाली, मुजफ्फरपुर, खगड़िया तथा बेगूसराय में मक्का किसानों से मुलाकात की तथा मक्का फसल की स्थिति का जायजा लिया। एक टीम में मुख्यालय से कृषि उत्पादन आयुक्त सुनिल कुमार सिंह, कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय तथा डा.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के वरीय वैज्ञानिक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के संयुक्त निदेशक (शष्य) सुरेन्द्र नाथ तथा वैशाली एवं मुजफ्फरपुर जिला के जिला कृषि पदाधिकारी सम्मिलित थे।

टीम द्वारा वैशाली जिला के गोरौल प्रखंड के इनायतपुर तथा मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां प्रखंड के मझौली गांव में मक्का में दाना नहीं आने का निरीक्षण किया गया। विभाग के दूसरे टीम में प्रधान सचिव, कृषि विभाग सुधीर कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अशोक प्रसाद, संयुक्त निदेशक अरविन्द शर्मा तथा मक्का अनुसंधान केन्द्र, बेगूसराय के डा.एस.पी.सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा बेगूसराय जिले में बरौनी, बलिया तथा बरियारपुर प्रखंडों के कुमारचक, मकरदही, सदानन्दपुर गांवों का दौरा किया गया।

खगड़िया जिला में टीम द्वारा खगड़िया, गोगरी, परबत्ता, तथा मानसी प्रखंडों के रहीमपुर उत्तरी मानसीघाट, रोहणी, माढ़ल, गांवों का भ्रमण किया गया। खगडिय़ा जिला में प्रधान सचिव कृषि के साथ जिला पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, खगडिय़ा के साथ-साथ जिला कृषि पदाधिकारी, खगड़िया भी भ्रमण में साथ थे। डा. कुमार ने कहा कि गांधी मैदान, पटना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक बिहार, 2018 तीन दिवसीय कृषि मेला-सह-प्रदर्शनी में बड़ी मात्रा में राज्य के किसान भाग ले रहे हैं।

किसान भाई-बहन प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलो का भ्रमण कर रहे हैं एवं उनके द्वारा कृषि से संबंधित तरह-तरह के पूछे गये प्रश्नों का जवाब संबंधित सरकारी/निजी स्टॉल पर दिया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन राज्य में पहली बार किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय एग्रीटेक बिहार, 2018 मेला में पहली बार जापान, नीदरलैंड, इजराइल तथा अमेरिका जैसे देशों के कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी हुई कम्पनियां भाग ले रही हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।