कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने शुरू किये : गहलोत  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने शुरू किये : गहलोत 

NULL

जयपुर : कांग्रेस महासचिव अशाोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए आज कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान 19 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रहने के बाद चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। गहलोत ने ट्​वीट के जरिये कहा कि 19 दिन के लिये ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं। सरकार ने अब कर्नाटक चुनाव के खत्म होने के बाद ईंधन के दैनिक मूल्य में फिर से संशोधन करना शुरू कर दिया है। सरकार ने कीमतों को 19 दिन तक स्थिर रखने का प्रबंधन कैसे किया? उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन की कीमतों से देश के आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, हमने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल बढ़ोतरी देखी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।