गोलाबारी के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने रजौरी में नियंत्रण रेखा से सटे स्कूल बंद किये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोलाबारी के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने रजौरी में नियंत्रण रेखा से सटे स्कूल बंद किये

NULL

जम्मू : जम्मू कश्मीर सरकार ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन करके नागरिक इलाकों पर गोलाबारी किये जाने के बाद आज रजौरी जिले मेंं नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र के स्कूल बंद कर दिये। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई।
स्कूल बंद करने का एक आदेश नौशेरा तहसील के एसडीएम की ओर से जारी किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत होने और उसके पति के घायल होने के बाद रजौरी जिले के नौशेरा तहसील में नियंत्रण रेखा के नजदीक सभी स्कूल आज ऐहतियाती उपाय के तौर पर बंद कर दिये गए।” पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से लगे नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की गयी। कल रात से गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से लगे पांच गांव प्रभावित हुए हैं जिसमें शेरी मकेरी, नमकडाली और खंबा शामिल हैं।

– भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।